- Hindi News
- बठिंडा में गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर्स को गिरफ्तार करने की निंदा की
बठिंडा में गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर्स को गिरफ्तार करने की निंदा की
भास्कर न्यूज - रोपड़
सरकारी कॉलेज रोपड़ में रा\\\'य स्तरीय यूनियन के आह्वान पर चल रहे गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर यूनियन के धरने पर एकत्र हुए लेक्चरर्स ने २७ जनवरी को बठिंडा में रा\\\'यस्तरीय धरने में मांगों को लेकर शांतमयी संघर्ष कर रहे गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर पुरुष व महिला स्टाफ पर पुलिस लाठीचार्ज करके गिरफ्तार करने की निंदा की है। गेस्ट लेक्चरर यूनियन व विद्यार्थी यूनियन ने कहा कि गेस्ट लेक्चरर्स से धक्का करना निंदनीय है। उन्होंने गेस्ट लेक्चरर्स के शोषण की निंदा की और वहीं विद्यार्थियों से वसूल किए जाते \\\'यादा पीटीए फंड को रोकने की भी मांग की। सरकारी कॉलेज रोपड़ में गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर्स का धरना आठवें दिन भी जारी रहा और सरकार से मांगों की पूर्ति की मांग की गई। इस धरने में प्रो.नीरू चोपड़ा, प्रो.आरती, प्रो.बलजिंदर कौर, प्रो.नरिंदर कौर, प्रो.हरसिमरत कौर, प्रो.मनदीप कौर, प्रो.ईशू बाला, दिनेश कुमारी, प्रो.जगरूप सिंह, प्रो.रणदीप सिंह, प्रो.रीना रानी, प्रो.नरिंदर कौर, प्रो.हरप्रीत कौर, प्रो.सोनदीप, प्रो,रजिंदर कौर, प्रो.अनु शर्मा, प्रो.हरप्रीत सिंह मौजूद थे।