पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खरड़ में पटवारियों का धरना जारी

खरड़ में पटवारियों का धरना जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरड़ में पटवारियों का धरना जारी
खरड़ - दी रेवेन्यू पटवार यूनियन खरड़ का रोष धरना मंगलवार को भी जारी रहा। यूनियन के सीनियर उप प्रधान सुरिंदर सिंह राणा, जिला खजांची जगप्रीत सिंह तथा जसवीर सिंह जिला प्रधान मोहाली के नेतृत्व में समूह पटवारियों ने तहसीलदार खरड़ के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। और सरकार से मांग की कि यदि इस मामले को तुरंत हल नहीं किया गया तो 29 जनवरी से जिला मोहाली के समूह पटवारी इस रोष धरने मे शामिल हो जाएंगे। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन सिद्वुपुर के ब्लॉक प्रधान परमिंदर सिंह घडुआं की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि पटवारियों द्वारा लंबे समय से दिए जा धरने को समाप्त न करवाया गया तो किसान यूनियन 31 जनवरी को एसडीएम कार्यालय के आगे रोष धरना देगी क्योंकि यूनियन ने डिप्टी कमीशनर को पत्र लिखकर मामले को तुरंत हल करने की मांग की है।