पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में महाशिवरात्रि महापर्व की तैयारियों को लेकर चर्चा की

बैठक में महाशिवरात्रि महापर्व की तैयारियों को लेकर चर्चा की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में महाशिवरात्रि महापर्व की तैयारियों को लेकर चर्चा की
रोपड़ - श्री शिव शक्ति प्रभात फेरी सेवा समिति, प्राचीन शिव मंदिर शिव नगरी अली मोहल्ला रोपड़ की बैठक में श्री महाशिवरात्रि की तैयारियों के संबंध में बैठक की गई। यह बैठक अध्यक्ष हरमिंद्रपाल सिंह वालिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह महा शिवरात्रि महापर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। १२ से २५ फरवरी तक प्रभात फेरियों का आयोजन प्राचीन शिव मंदिर अली मोहल्ला से किया जाएगा। २४ फरवरी की शाम को भोले बाबा जी जागो तथा २५ फरवरी को सुबह चार बजे भोले बाबा की बारात निकाली जाएगी। २६ फरवरी को भोले बाबा का विशाल भंडारा व चौथी ‘एक शाम भोले बाबा के नाम’ का आयोजन होगा। इसमें गायक सुरजीत माही रोपड़ वाले शिव जी का गुणगान करेंगे। आरती मशहूर कलाकार कपिल कोहली जलंधर वाले करेंगे ।