जोड़ मेला आज से
भास्कर न्यूज - मोहाली
श्री गुरु हर राय साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी जोड़ मेला गुरुद्वारा श्री अंब साहिब, फेज-८ मोहाली में २९, ३०, ३१ जनवरी को मनाया जा रहा है। धर्म प्रचारक कमेटी के इंचार्ज भाई जतिंदरपाल सिंह जेपी ने बताया कि बताया कि २९ जनवरी को नगर कीर्तन सुबह १० बजे श्री अंब साहिब से शुरू होकर गुरुद्वारा साहिब फेज-२ में समाप्त होगी और ३०,३१ जनवरी को महान गुरमति समागम होंगे। इन समागमों में जत्थेदार अवतार सिंह प्रधान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी विशेष तौर पर पहुंचेंगे। समागमों की तैयारी के लिए हुई मीटिंग में मैनेजर अमरजीत सिंह, दविंदर जोल व संगत
मौजूद रही।