- Hindi News
- गढ़ी कोटाहा से मासूमपुर लिंक रोड जल्द बनेगा
गढ़ी-कोटाहा से मासूमपुर लिंक रोड जल्द बनेगा
भास्कर न्यूज - रायपुररानी
गढ़ी-काटाहा से मासूमपुर लिंक रोड पर बसे ग्रामीणों को जर्जर लिंक रोड की समस्या से आगामी महीनों में निजात मिलने वाली है। लिंक रोड के पुनर्निर्माण की मंजूरी पाइपलाइन में है। पुनर्निर्माण की मंजूरी आते ही लिंक रोड के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। गढ़ी-कोटाहा से मासूमपुर तक के लिंक रोड पर गांव गढ़ी-कोटाहा, रेहना, सुल्तानपुर व मासूमपुर गांव के ग्रामीणों की आवाजाही बनी रहती है। वहीं, मासूमपुर से आगे शिवालिक पहाडिय़ों के गांवों के लोग अन्यत्र आवागमन करने के लिए इसी लिंक रोड से गुजरते हैं। लिंक रोड का पुनर्निर्माण कराए जाने की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। वहीं, लिंक रोड्स के पुनर्निर्माण के लिए एस्टीमेट बनने व मंजूरी हेतु भिजवाए जाने से लिंक रोड के पुनर्निर्माण की उम्मीद बंधी है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की मानें तो लिंक रोड के पुनर्निर्माण का एस्टीमेट 98 लाख का बना हुआ है, जो मंजूरी के लिए भिजवाया हुआ है। मंजूरी प्रक्रिया पाइपलाइन में है। मंजूरी आते ही लिंक रोड का पुनर्निर्माण शुरू कराया जाएगा। लिंक रोड पर बसे आबादी बाहुल्य गांव गढ़ी-कोटाहा के सरपंच रमेश सैनी, सुल्तानपुर के सरपंच ताज मोहम्मद, रेहना के सरपंच अली मुहम्मद व मासूमपुर सरपंच ने संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से लिंक रोड के पुनर्निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है। लिंक रोड पुनर्निर्माण का एस्टीमेट मंजूरी के लिए भिजवाए जाने से पुनर्निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ होने की उम्मीद है।