- Hindi News
- पिंजौर कालका में एमसी के दर्जे का विकास हो: भगत
पिंजौर-कालका में एमसी के दर्जे का विकास हो: भगत
भास्कर न्यूज - पिंजौर
लंबे समय से पिंजौर कालका व इसके आसपास के गांवों में जो विकास होना चाहिए था। पिंजौर-कालका दोनों शहर जब नगरपालिका के अंतगर्त पड़ते थे। तब भी पालिका स्तर का भी विकास नहीं हुआ,अब तब नगर निगम का दर्जा मिल गया है। तब भी निगम के दर्जे का विकास नहीं हो रहा। यह बात पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह के बेटे एंव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सरदार भगत सिंह ने पिंजौर में कही। सिंह ने कहा कि कालका हलका के बाशिदें जहां भी कोई सरकार उन्हें रखती है वहीं रहते है। सरकार के आगे हलके की कोई नुमांदगी न करने वाला होने के कारण क्षेत्र में जो बहुत बड़े बड़े प्रोजेक्ट थे या तो शुरू ही नहीं हो पाए या फिर यहंा से चले गए। इसमें गांव नानकपुर में पॉलीटेक्निकल, कजियाणा में टूरिज्म कॉम्प्लेक्स, गांव मानकपुर में फैशन डिजाइनिगं संस्थान है। कालका हलका में अब केवल वोटों की राजनीति होने के कारण ही लोगों की आवाज सरकार तक नहीं पहुंच पाती। भगत सिंह ने कहा कि जब उनके पिता सरकार में मंत्री थे।
सिंह ने कहा कि कालका हल्के में सबसे ज्यादा युवा वर्ग मायूस है क्योंकि युवाओं के भविष्य के लिए कोई बड़ा शिक्षा का संस्थान और रोजगार के साधन नहीं है। अब तो हलके के गांवों के लोग भी बहुत ज्यादा जागरूक हो चुके है । ग्रामीण भी शिक्षा के संस्थान अपने गांवो के नजदीक ही चाहते है। सिंह ने पिंजौर के कौश्लया डैम के पानी पर पिंजौर क्षेत्र का भी हक बताया कहा कि सारा प्रोजेक्ट पिंजौर में लगा है। उन्होंने कहा कि पिंजौर नालागढ़ रोड़ पर गांव बसौंला के पास से जो रास्ता चंडीगढ़ की ओर निकलता है उसे भी चौड़ा करके पक्का किया जाना चाहिए जिससे बद्दी, नालागढ़ जाने वाले ट्रैफिक का लोड पिंजौर में न पड़े और इधर से सीधा चंडीगढ़ जा सके। इससे क्षेत्र में जो भी दुर्घटना में घायल होने वालो के लिए पीजीआई पहुंचना भी आसान होगा।