पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘सिर्फ कहने को है प्रदेश नंबर वन’

‘सिर्फ कहने को है प्रदेश नंबर वन’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोरनी
क्षेत्र के कई गांवों की मूलभूत सुविधाएं पड़ोसी राज्य हिमाचल पर निर्भर है। ऐसे में मुख्यमंत्री प्रदेश को नंबर वन होने का दावा करते है, तो उनका यह दावा पूर्ण रूप से खोखला है। यह बात कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने मोरनी ख्ंाड के गांव कंडेरन, दाबसू, मटौली, नीमवाला, बणी, कमराड़ी इत्यादि गांवों में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद कहीं।
चौधरी के समक्ष ग्रामीणों ने कई गंभीर समस्याएं रखी, जिन पर चौधरी ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि आज तक प्रदेश की राजनीति में सबसे ज्यादा सत्ता भोगने का समय कांग्रेस को मिला, लेकिन कभी भी कांग्रेस ने ऐसी गंभीर समस्याओं से ग्रामीणों को निजात दिलाने के लिए कोई योजना नही बनाई। इनेलो विधायक के समक्ष बस सेवा, पीने के पानी, बिजली व अन्य और भी कई गंभीर समस्याएं लोगों ने रखते हुए कहा कि हम रहते तो हरियाणा प्रदेश में है।
चौधरी ने लोगों की समस्याएं सुनने के बाद कहा कि कांग्रेस सरकार केवल अपने लिए काम कर रही है, उसे केवल भ्रष्टाचार, लूट कसूट की राजनीति पर ही विश्वास है, उसे ये मालूम नहीं है कि आज प्रदेश के लोग किन गंभीर दिक्कतों को झेल रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का जब भी कोई बयान आता है, तो उसमें झूठे वायदों और प्रदेश की तरक्की की गूंज सुनाई देती है। चौधरी ने कहा कि यदि सरकार नीमवाला-टांडयो सड़क मार्ग को बना दे तो यहां बसे लोगों को रायपुररानी शहर बेहद नजदीक पड़ेगा और अन्य सुविधाओं का भी लाभ मिल सकता है।
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम प्रदेश की तरक्की को लेकर ओमप्रकाश चौटाला को प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में देखें, उनकी नेक सोच व विकास करने की इच्छा ही प्रदेश को बचा सकती है। कांग्रेस सरकार में अगर थोड़ी सी भी शर्म बाकि बची है तो वह कम से कम पहाड़ी क्षेत्र में
बसे मोरनीवासियों की गंभीर समस्याओं के निपटारे के लिए कोई ठोस कदम उठाएं। क्योंकि आज मोरनी क्षेत्र में लोग बिजली-पानी, रोजगार व सड़कों जैसी समस्याओं से लोग दुखी और परेशान है।