पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 100 स्टूडेंट्स को देंगे 7 करोड़ की स्कॉलरशिप

100 स्टूडेंट्स को देंगे 7 करोड़ की स्कॉलरशिप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘संकल्प- 2014’ के लिए स्कॉलरशिप की जानकारी देते पदाधिकारी।

भास्कर न्यूज, मोहाली

गुरुकुल विद्यापीठ ग्रुप ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की ओर से राज्य के प्रतिभावान स्टूडेंटस को 7 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि उनकी पढ़ाई के लिए दी जाएगी। इस बात की जानकारी विद्यापीठ के आलाधिकारी की ओर से मंगलवार को बताई गई। इस बारे में विद्यापीठ के वाइस प्रेसीडेंट डॉ. एससी जैन ने बताया कि ‘संकल्प-2014 के तहत एक टेस्ट लिया जाएगा, जिसमें से करीब 15०० स्टूडेंटस को चयनित किया जाएगा और उसमें से भी सुपर 100 स्टूडेंटस को 7 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह स्कॉलरशिप की रकम स्टूडेंटस को सीधे तौर पर नहीं दी जाएगी बल्कि यह रकम उनके संस्थान में दी जाएगी।

तीन श्रेणियों में होंगे कंपीटिशन

उन्होंने बताया कि ‘संकल्प- 2014’ के तहत विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में स्टूडेंटस को तीन श्रेणियों में बांटकर कंपीटिशन करवाएं जाएंगे। इन सभी श्रेणियों ((मोडयूल्ज़)) के तहत स्टूडेंटस को महत्वपूर्ण प्रश्न पत्रों पर आधारित असाइनमेंटस दी जाएंगी। इन असाइनमेंट्स में प्लस टू के नॉन मेडिकल के स्टूडेंटस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न पत्र दिए जाएंगे जो कि स्टूडेंटस के लिए बोर्ड एग्जामीनेशन में भी मददगार साबित होंगे। डॉ. एससी जैन ने कहा कि उनकी ओर से जो कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उससे स्टूडेंटस के जीवन में सफलता के लिए एक बढिय़ा प्लेटफार्म मुहैया करवाना है।

१०,११,१२ को ट्राईसिटी में होगी परीक्षा

उन्होंने बताया कि यह परीक्षा 10,11 और 12 फरवरी को ट्राईसिटी के अलावा कई जिलों में आयोजित की जाएगी। विद्यापीठ के पदाधिकारियों ने इस में काफी संख्या में स्टूडेंटस के शामिल होने की बात कही।



एजुकेशन अपडेट

गुरुकुल विद्यापीठ के वाइस प्रेसिडेंट ने कहा- ‘संकल्प-2014’ के लिए होगा टेस्ट