पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन

सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेराबस्सी - सीपीएम द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों के खिलाफ आज डेराबस्सी शहर मे रोष प्रदर्शन किया गया। सीपीएम के तहसील सेक्रेटरी कामरेड श्यामलाल हैबतनुर के नेतृत्व मे दर्जनों वर्करों ने झंडा मार्च मे हिस्सा लिया। वर्करों को सम्बोधित करते कामरेड श्यामलाल ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की लोक विरोधी नीतियों ने प्रत्येक वर्ग के लोगों का जीना मुश्किल किया हुआ है। देश मे फैली बेराजगारी, महंगाई, गरीबी, अज्ञानता व भ्रष्टाचार केन्द्र की कांग्रेस सरकार की ही देन है। इस मौके वर्करों ने केन्द्र व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते प्रापर्टी टैक्स रद्द करने की मांग की। उन्होने चेतावनी देते कहा कि कि यदि सरकार ने अपना फैसला नही बदला तो वे संघर्ष को तेज करेंगे।