पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाद विवाद प्रतियोगिता में नेहा व अविनाश अव्वल

वाद-विवाद प्रतियोगिता में नेहा व अविनाश अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेराबस्सी - शिव किरन जन कल्याण सेवा संस्थान द्वारा एसएस जैन गल्र्स स्कूल में नारी सम्मान विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल प्रिंसीपल ने समारोह की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर की जबकि शिरोमणी अकालीदल के शहरी प्रधान सुरेश शारदा व वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह ने बतौर मुख्यमेहमान विजेताओं को पुरस्कार बांटे। संस्था के प्रधान प्रवीन पांडे व अनवर खान के अनुसार प्रतियोगिता के जुनियर वर्ग में नेहा भारती ने पहला, अर्चना ने दूसरा व कोमल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि सीनियर वर्ग में अविनाश, गुलशन शाह व बिंदिया क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।