- Hindi News
- हमला कर घायल किया, नौ युवकों पर केस दर्ज
हमला कर घायल किया, नौ युवकों पर केस दर्ज
भास्कर न्यूज - डेराबस्सी
मुबारिकपुर कैंप में एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल करने के आरोप में पुलिस ने नौ युवकों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। घायल विजय कुमार पुत्र हरबंसलाल को डेराबस्सी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को दी शिकायत में विजय ने बताया कि वह अपने दोस्त नाजर के साथ रात करीब नौ बजे शिवालिक कालोनी की ओर सैर कर रह था। रास्ते में उसे पंकज उर्फ गट्ठा ने पुरानी तकरार की वजह से अपने दोस्तों के साथ रोका और बिना वजह बदमाशी दिखाने लगा। एतराज करने पर पंकज, सिंडी, रजत उर्फ फोरमैन, सूरज उर्फ कातिया, रोहित व उनके चार अज्ञात साथियों ने डंड सोटे व तेजधार हथियारों से हमला किया। विजय के कंधे पर तेजधार हथियार का घाव आया है जबकि अन्य चोटें ब्लंट हैं। पुलिस ने उसके बयान पर उक्त हमलावरों के खिलाफ आईपीसी ३२४, ३२३, ३४१, ५०६, १४८ व १४९ के तहत केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं।