- Hindi News
- टाटा सफारी के व्हील ले गए, ईंटों पर खड़ी कर गए
टाटा सफारी के व्हील ले गए, ईंटों पर खड़ी कर गए
भास्कर न्यूज - डेराबस्सी
बरवाला रोड पर रविवार रात शहीद भगत सिंह नगर कालोनी में चोर एक टाटा सफारी की स्टेपनी समेत पांचों टायर चोरी कर फरार हो गए। गणतंत्र दिवस की सुबह वाहन मालिक ने उठकर देखा तो टाटा सफारी ईंटों पर खड़ी थी। बेशकीमती अलॉय व्हील समेत उसके पांचों टायर गायब थे। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। राकेश कुमार बिट्टू मकान १२, वासी गली नंबर ९ ने बताया कि चोरों ने पिछले दरवाजे पर लगी स्टेपनी भी नहीं छोड़ी। महंगे अलॉय के कारण उसका नुक्सान ६० हजार रुपए से अधिक है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।