- Hindi News
- प्रभ आसरा रहने वालों के राशन कार्ड बनने शुरू
प्रभ आसरा रहने वालों के राशन कार्ड बनने शुरू
भास्कर न्यूज - कुराली
शहर के निकटवर्ती गांव पडियाला स्थित समाज सेवी संस्था प्रभ आसरा में पिछले कई सालों से स्थाई रूप से रह रहे लावारिस लोगों के राशन कार्ड बनाने की कार्र्वाई स्थानीय खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर पुनीत जोशी की अगुवाई के शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि प्रभ आसरा में पिछले कई सालों से रह रहे मानसिक तौर पर स्वस्थ लावारिस लोगों की अपनी कोई पहचान नहीं होने के चलते संस्था के प्रबंधकों शमशेर सिंह एवं राजिंदर कौर द्वारा इस संबन्ध में जिला मोहाली के डीसी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू से उस वक़्त गुहार लगाई गई थी जब वो कुछ माह पूर्व संस्था का दौरा करने के लिए पहुंचे थे । डीसी सिद्धू के आदेशों पर फ़ूड एंड सप्लाई विभाग द्वारा स्थानीय खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को प्रभ आसरा में रह रहे मानसिक तौर पर स्वस्थ लावारिस लोगों के राशन कार्ड बनाने के आदेश जारी किए गए। जिसके बाद मंगलवार को इन्स्पेक्टर पुनीत जोशी की अगुवाई में फ़ूड एंड सप्लाई विभाग की टीम प्रभ आसरा में रह रहे लावारिस लोगों को स्थाई पहचान मुहया करवाने हेतु उनके राशन कार्ड बनाने के लिए संस्था में पहुंची ।