- Hindi News
- गांव कुंभड़ा व सोहाना, सेक्टर ६६ से ६९, ७६ से ८० नगर निगम में शामिल
गांव कुंभड़ा व सोहाना, सेक्टर-६६ से ६९, ७६ से ८० नगर निगम में शामिल
भास्कर न्यूज - मोहाली
नगर निगम की लिमिट बढ़ाने को लेकर सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। जिसके बाद अब निगम के अधिकार क्षेत्र में गमाडा के सेक्टर-६६ से ६९, ७६ से ८०, गांव कुंभड़ा व सोहाना आए जाएंगे। सरकार द्वारा यह कारवाई हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार की गई है। सरकार द्वारा निगम के चुनावों को लेकर नगर परिषद की पुरानी लिमिट में ही सरकार ने विकसित सेक्टरों को निगम में शामिल करने के लिए ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया था।
७ करोड़ का रेवेन्यू आने का अनुमान: निगम की ओर से नए सेक्टरों को शामिल करने से जहां प्रॉपर्टी टैक्स प्रॉपर्टी टैक्स, सीवर व वॉटर बिल निगम की राशि निगम को मिलेगी। वहीं, निगम को अनुमान है कि वह हर साल नए शामिल हुए एरिया से करीब ७ करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट करेेंगे। जिसका फायदा शहर को होगा। नगर निगम में शामिल किए गए गांव सोहाना व कुंभड़ा की शामलात जमीन पर निगम का अधिकार होगा।
गांवों की प्रॉपर्टी रेट भी बढ़ जाएंगे: सेक्टर-६६ से ६९ तक के सेक्टर लंबे समय से विसित हो चुके थे। लेकिन इन्हें नगर परिषद व यहां पर लोगों को अपने पार्षद चुनने का अधिकार था।
इसका मुख्य कारण इनका परिषद शामिल में न होना था। अब यह लोग निगम चुनाव में हिस्सा ले सकेंगे।
५० वार्ड बनाव होगा चुनाव: नई लिमिट के अनुसार शहर में निगम चुनाव करवाने के लिए अब ५० वार्ड बनाए जाएंगे। जिसके जरिए लोगों को अपने प्रतिनिध चुनने का मौका मिलेगा। पहले शहर में कुल ३० वार्ड थे, अब निगम के अधिकार क्षेत्र में फंज-१ से लेकर ११, सेक्टर-६६ से ७१, सेक्टर-७६ से ८०, ४८सी, गांव सोहाना, कुंभड़ा, मदनपुरा, शाहीमाजरा, गांव मोहाली होगा।