पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईओ ने फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट एसएसपी को नहीं दी

आईओ ने फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट एसएसपी को नहीं दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोहाली
फेज-5 स्थित हवेली रेस्तरां में एक दंपती के खाने के साथ दिए अचार में मरा चूहा निकला था। लेकिन हवेली मालिक इस बात से इनकार कर रहे थे। पुलिस ने दंपती द्वारा दिया गया अचार सेक्टर 36 स्थित सेंट्रल फोरेंसिक लैब ने भेज दिया था। इसकी रिपोर्ट में आया कि अचार में मरा चूहा ही था।
इस रिपोर्ट को आए एक हफ्ते से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अभी तक यह रिपोर्ट केस आईओ फेज-1 थाने के एएसआई सुलेख चंद ने एसएसपी को नहीं दी है। एसएसपी को इस बात का पता ही नहीं है कि फोरेंसिक लैब से रिपोर्ट आई भी है या नहीं। वहीं दंपती ने पुलिस पर लापरवाही मामले में ढील बरतने का आरोप लगाया है।
5 नवंबर-२०१३ को भाई दूज के दिन फेज-11 एचडीएफसी बैंक के मैनेजर तरुण खुल्लर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ हवेली रेस्तरां में खाना खाने गए। तरुण की पत्नी रश्मि अचार खाने लगी तो अचार के साथ चूहा भी मुंह में ले गई। जब चबाया नहीं गया तो बाहर निकालकर देखा कि आचार में मरा हुआ चूहा था। इसके बाद फेज-1 पुलिस थाना के पास जब यह शिकायत पहुंची तो उन्होंने हवेली मालिक कमलजीत सिंह के बयानों पर ही चूहे की एवज में उनको ब्लैकमेल करने व धमकियां देने का दंपती के खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया गया था।