२०० शिकायतों पर सिर्फ आश्वासन
मनोज जोशी - मोहाली
लोगों की समस्या के समाधान के लिए ४ दिसंबर को टोल फ्री हेल्पलाइन शुरू की थी। कहा गया था कि हेल्पलाइन १८००१३७०००७ पर शिकायत आते ही २ से ७ दिन के अंदर समाधान होगा। ऐसा नहीं हो रहा।
नगर निगम की इस हेल्पलाइन पर जो शिकायतें दी जाती है उनमें से अधिकतर शिकायतों को लेकर आश्वासन या गमाडा का काम होने की बात कर निपटा दिया जाता है। सिर्फ सफाई से संबंधित शिकायतों पर ही गौर किया जा रहा है। इस हेल्पलाइन को शुरु किए अभी मात्र ५३ दिन ही गुजरे हैं उसके बावजूद शहर के लोगों इस हेल्पलाइन को समस्या का हल नहीं मान रहे हैं। इन ५३ दिनों में २०० शिकायतें ऐसी हैं जिनका २ या ७ दिन में तो क्या, १५ दिन बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। इनमें से अधिकतर शिकायतें गमाडा से संबंधित हैं, जिसमें सड़कों का पैच वर्क, पार्कों, पार्क लाइट्स, स्ट्रीट लाइट्स और सीवर से संबंधित हैं।
प्र्रतिदिन 17 शिकायतें मिली: नगर निगम के इस टोल फ्री हेल्पलाइन पर आजतक पिछले ५३ दिनों में १७ प्रतिदिन एवरेज शिकायतें मिली हैं। कुल ९२५ शिकायतें मिली हैं। इनमें से ७२५ शिकायतों का निधान व उनसे संबंधित विभाग की जानकारी शिकायतकर्ता को देने का दावा किया जा रहा है। जो शिकायतें हल की गई हैं उनमें से अधिकतर साफ सफाई, सीवर लाइन साफ करने तथा स्ट्रीट लाइट्स से
संबंधित हैं।
हेल्पलाइन की जानकारी नहीं : फेज-3बी1 में रहने वाली राजिंद्र कौर ने बताया कि निगम में सफाई न होने पर शिकायत देने के लिए हेल्पलाइन नंबर दिया था जिसकी जानकारी शहरवासियों को नहीं है। इसके बावजूद शहर में सफाई कर्मियों की ओर से वहीं कूड़ा उठाया जा रहा है जो कि केवल बिकने वाला हा। इसके साथ ही अधिकतर पड़ी गदंगी वैसे ही पड़ी है। निगम की यह लापरवाही शहरवासियों को चुकानी पड़ रही है। निगम को अपनी हेल्पलाइन के प्रति लोगो को जागरुक करना चाहिए।