- Hindi News
- चेयरपर्सन की बैठक, ७९ किलोमीटर लिंक सड़कों का पहला एजेंडा पास
चेयरपर्सन की बैठक, ७९ किलोमीटर लिंक सड़कों का पहला एजेंडा पास
भास्कर न्यूज - मोहाली
जिला योजना बोर्ड की चेयरपर्सन अमनजोत कौर रामूवालिया ने जिले के अधिकारियों के साथ पहली बैठक की। इस बैठक में लिंक रोड्स को लेकर विशेष तौर से विचार किया गया और जिले में ७९ किलोमीटर लंबी सड़कें बनाने का एजेंडा पास किया गया।
बैठक में कहा गया कि सबसे पहले उन सड़कों को बनाया जाए जिनकी हालत खस्ता है। साथ ही शहर में उन सड़कों की मरम्मत की जाए, जिन पर पैच वर्क होना है। उन्होंने मोहाली गांव झुझारनगर, न्यू लांडरा, कैंलों, सैदपुर, रायपुर खुर्द, मढौली कला, नगारी, सहौड़ा, बराली गांवों में पीने के पानी की टंकियां बनाने के निर्देश दिए, जिनी मंजूरी सरकार द्वारा दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इसके टेंडर लगाए जाए। साथ ही उन्होंने गांवों के चल रहे विकास कार्यों को पूरा करने के लिए कहा। इस बैठक में एडीसी डेवलपमेंट पुनीत गोयल ने सभी अधिकारियोंं से समय पर काम की रिपोर्ट देने को कहा।