पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हवेली रेस्तरां में दंपती को अचार में मिला था चूहा

हवेली रेस्तरां में दंपती को अचार में मिला था चूहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोहाली
फेज-5 स्थित हवेली रेस्तरां में एक दंपती के खाने के साथ दिए अचार में मरा चूहा निकला था। लेकिन हवेली मालिक इस बात से इनकार कर रहे थे। पुलिस ने दंपती द्वारा दिया गया अचार सेक्टर 36 स्थित सेंट्रल फोरेंसिक लैब ने भेज दिया था। इसकी रिपोर्ट में आया कि अचार में मरा चूहा ही था। इस रिपोर्ट को आए एक हफ्ते से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अभी तक यह रिपोर्ट केस आईओ फेज-1 थाने के एएसआई सुलेख चंद ने एसएसपी को नहीं दी है। एसएसपी को इस बात का पता ही नहीं है कि फोरेंसिक लैब से रिपोर्ट आई भी है या नहीं। वहीं दंपती ने पुलिस पर लापरवाही मामले में ढील बरतने का आरोप लगाया है। 5 नवंबर-२०१३ को भाई दूज के दिन फेज-11 एचडीएफसी बैंक के मैनेजर तरुण खुल्लर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ हवेली रेस्तरां में खाना खाने गए। तरुण की पत्नी रश्मि अचार खाने लगी तो अचार के साथ चूहा भी मुंह में ले गई। जब चबाया नहीं गया तो बाहर निकालकर देखा कि आचार में मरा हुआ चूहा था। इसके बाद फेज-1 पुलिस थाना के पास जब यह शिकायत पहुंची तो उन्होंने हवेली मालिक कमलजीत सिंह के बयानों पर ही चूहे की एवज में उनको ब्लैकमेल करने व धमकियां देने का दंपती के खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया गया था।




॥मुझे इस केस के बारे में तो पता है, लेकिन यह नहीं पता कि फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट आ गई है। मेरे पास पहुंची ही नहीं। इस को की इंक्वायरी डीएसपी सिटी-1 राजिंदर सिंह सोहल कर रहे हैं। रिपोर्ट मंगवाकर चेक करता हूं।

इंद्रमोहन सिंह, एसएसपी मोहाली

॥ हम शुरू से ही कह रहे थे कि हवेली वाले हमसे धक्का कर रहे हैं। जानबूझ कर हमें बात को दबाने के लिए पैसों की बात कर रहे थे। इसी आधार पर तो उन्होंने शिकायत दी थी। घटना वाले दिन ही हमने कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया था और अलगे दिन थाने में लिखित में शिकायत दे दी थी।

तरुण सिंह, बैंक मैनेजर((खाने में चूहा आने की शिकायत देने वाले))

॥ मैं इंक्वायरी नहीं कर रहा। केस तो आईओ सुलेख चंद के पास ही है। अगर रिपोर्ट आ गई है तो आईओ या एसएचओ को एसएसपी को देनी चाहिए ताकि रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई हो सके।

राजिदंर सोहल, डीएसपी सिटी-1

॥हफ्ता पहले ही रिपोर्ट आई है और एसएसपी साहब के नाम है। रिपोर्ट देते समय लैब कर्मचारी ने बताया था कि आचार में मरा चूहा था। मैनें एसएचओ को बता दिया था। हम एसएसपी साहब को रिपोर्ट देनी है। बुधवार को दे दूंगा।

सुलेख चंद, आईओ केस



आईओ ने फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट एसएसपी को नहीं दी