- Hindi News
- मिन्नतें करते रहे दो डीएसपी, तब भी नहीं माने लोग
मिन्नतें करते रहे दो डीएसपी, तब भी नहीं माने लोग
दो घंटे बाद चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी कमलदीप व डीएसपी ईस्ट श्वेता मौके पर पहुंचे। दोनों डीएसपी ने काफी समय तक गुरनाम सिंह के परिजनों से उन्हें अस्पताल ले जाने का आग्रह किया, लेकिन लोग ट्रैफिक कर्मचारी यशवीर को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े थे। दोनों डीएसपी काफी समय तक लोगों के आगे मिन्नतें करते दिखाई दिए। इनसे पहले मनीमाजरा थाने के एसएचओ चरणजीत सिंह ने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस पर भी लोगों ने जाम नहीं खोला। पुलिस के कई मिन्नतों के बाद गुरनाम सिंह को अस्पताल भी ले जाने दिया।