इनेलो ने सात सीडी लोकायुक्त को सौंपी
चंडीगढ़ - इनेलो ने सात और सीडी लोकायुक्त को सौंप दी हैं। इनेलो ने सीडी जारी कर कांग्रेस के नेताओं पर सीएलयू के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाया था। लोकायुक्त इससे पहले सीपीएस रामकिशन फौजी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश कर चुके हैं। इनेलो की मांग है कि बाकी की सीडी की भी जांच कर इसमें भी उचित कार्रवाई होनी चाहिए। विधायक अभय चौटाला ने बताया कि सीडी में स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह, मुख्य संसदीय सचिव विनोद भ्याना, रतिया के विधायक जरनैल सिंह व बरवाला के विधायक रामनिवास घोड़ेला समेत कई नेताओं को पैसे मांगते हुए रिकॉर्ड किया गया है।