पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला, ब्लॉक स्तर पर करेंगे नशों का विरोध : बाजवा

जिला, ब्लॉक स्तर पर करेंगे नशों का विरोध : बाजवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि नशे क खिलाफ आंदोलन
को जिला व ब्लॉक स्तर पर लेकर जाएंग। इसके लिए पर सीनियर नेताओं के साथ विचार विमर्श किया जाएगा। इस दौरान ड्रग रैकेट की सीबीआई जांच की मांग करते एक बार फिर करते हुए कांग्रेस वर्करों की भूख हड़ताल मंगलवार को 10वें दिन में दाखिल हो गई।
बाजवा प्रदेश कांग्रेस भवन में जिला व ब्लाक कांग्रेस कमेटियों के प्रधानों के साथ विचार विमर्श कर रहे थे। कमेटी द्वारा अकाली-भाजपा सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों की मिलीभगत वाले ड्रग रैकेट की सीबीआई जांच की मांग को लेकर शुरू किए आंदोलन की जानकरी दी। उन्होंने कहा कि राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम इस मामले में मुख्य तौर पर सामने आया है। परंतु मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट व परिवार के अन्य कई सदस्यों की मिलीभगत सामने आने के डर से जांच सीबीआई के हवाले करने का ऑर्डर नहीं दे रहे।