- Hindi News
- 25 साल पुलिस में नौकरी की, प्रमोशन नहीं मिली : संधू
25 साल पुलिस में नौकरी की, प्रमोशन नहीं मिली : संधू
चंडीगढ़। कनाडियन पुलिस में 25 साल तक सर्विस करने के बाद पंजाबी मूल के बीजे संधू को प्रमोशन नहीं दी गई। उन्होंने कनाडियन
ह्यूमन राइट्स ट्रिब्यूनल
में याचिका दायर कर कहा है कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। उसे इंस्पेक्टर नहीं बनाया जा रहा है। संधू ने 10 लाख डॉलर का मुआवजा और प्रमोशन की मांग की है। ओंटारियो में पील पुलिस में पहले पंजाबी अधिकारी के तौर पर 25 सालों से कार्यरत संधू को 2012 में क्वींस डायमंड जुबली मैडल के साथ ही 30 से अधिक पुरस्कार और अवॉर्ड प्राप्त हो चुके हैं।