- Hindi News
- नक्शा लेकर हाथ में बच्चा है हैरान, कैसे दीमक खा गई उसका हिंदुस्तान
नक्शा लेकर हाथ में बच्चा है हैरान, कैसे दीमक खा गई उसका हिंदुस्तान
चंडीगढ़ - जश्न-ए-हरियाणा के तहत मंगलवार को टैगोर थिएटर में हुआ ऑल इंडिया मुशायरा। 14 शायरों ने शिरकत की देश के अलग-अलग हिस्सों से। इस मौके पर शायरी के अलग-अलग रंग देखने को मिले। एक तरफ हास्य और व्यंग्य था, तो दूसरी तरफ संजीदा किस्म की शायरी भी। मौजूदा पॉलिटिकल सिनारियो पर भी गहरे-गंभीर शेर पेश किए गए।
नेहरू की डिस्कवरी ऑफ इंडिया किताब पर
स्टेशन पर खत्म की भारत तेरी खोज, नेहरू ने लिखा नहीं, कुली के सर का बोझ।
अन्ना हजारे के मूवमेंट पर
नक्शा लेकर हाथ में बच्चा है हैरान, कैसे दीमक खा गई उसका हिंदुस्तान।
पद्मश्री निदा फाजली ने दोहे पेश किए