लोग ऑनलाइन भर सकेंगे बिजली के बिल
चंडीगढ़ - बिजली बिलों की अदायगी की ऑनलाइन सुविधा पूरे प्रदेश में शुरू हो गई है। पहले यह सुविधा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, हिसार क्षेत्र में फरीदाबाद, गुडग़ंाव व हिसार शहर में तथा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम क्षेत्र में उपलब्ध थी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के निदेशक ऑपरेशन वी.के.चौधरी ने बताया कि हरियाणा में अब सभी बिजली उपभोक्ता अपने बिलों का ऑनलाइन विस्तृत ब्यौरा देख सकते हैं तथा बिलों की अदायगी भी ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके अलावा कैश कलेक्शन सेंटरों पर अदायगी की प्रणाली को टोकन प्रणाली के साथ सुविधाजनक बनाया जा रहा है।