- Hindi News
- 1 और 2 फरवरी को स्कूल कॉलेजों के बाहर धारा 144
1 और 2 फरवरी को स्कूल-कॉलेजों के बाहर धारा-144
चंडीगढ़ - हरियाणा टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट के चलते 1 और 2 फरवरी को चंडीगढ़ के सभी स्कूलों और कॉलेजों के 200 मीटर के दायरे में धारा-144 लागू होगी। डीसी मोहम्मद शाईन की तरफ से जारी निर्देश में कहा गया है कि हरियाणा टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट के दौरान हजारों कैंडिडेट चंडीगढ़ के स्कूलों और कॉलेजों में पेपर देने आएंगे, इस दौरान कुछ आपराधिक प्रवृति के लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन की भी आशंका है। इसलिए धरना, लाठी लेकर इक्ट्ठा होने, नारेबाजी पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।