पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकन स्नैक्स के डिफरेंट फ्लेवर हैएलांते मॉल के अंडरडॉग्स स्पोट्र्स बार एंड ग्रिल ने छह नए स्नैक

चिकन स्नैक्स के डिफरेंट फ्लेवर हैएलांते मॉल के अंडरडॉग्स स्पोट्र्स बार एंड ग्रिल ने छह नए स्नैक्स अपने मैन्यू में शामिल किया।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर चंडीगढ़
किसी भी नए कुजीन को मार्केट में लाने के पहले काफी रिसर्च की जरूरत होती है। इसके लिए कस्टमर का फीडबैक सबसे जरूरी होता है। कस्टमर क्या चाहता है, इसे बिना जाने उन्हें खाने में कुछ भी नहीं परोसा जा सकता। इन्हीं सब बातों को जानने के बाद ही ये स्नैक्स लॉन्च किए गए हैं। एलांते मॉल के अंडरडॉग्स स्पोट्र्स बार एंड ग्रिल में यह जानकारी इसके कॉर्पोरेट शेफ दीपक चिमवाल ने दी। दीपक ने बताया कि अंडरडॉग्स चिकन विंग फ्लेवर लेकर आया है। इसका नाम ‘लॉर्ड ऑफ द विंग्स’ रखा गया है। इसमें 6 फ्लेवर के चिकन स्नैक्स हैं। इन स्नैक्स के साथ कस्टमर बीयर या मॉकटेल प्रेफर कर सकते हैं। नये फ्लेवर तैयार करने में करीब दो महीने का समय लगा। अलग-अलग तरह के 50 स्नैक्स तैयार करने के बाद इसमें से 6 को फाइनल किया गया।