पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘आप’ ने पांच मेंबरी विंग व मानव अधिकारों के लिए दस मेंबरी सेल बनाने का किया फैसला

‘आप’ ने पांच मेंबरी विंग व मानव अधिकारों के लिए दस मेंबरी सेल बनाने का किया फैसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोपड़ - आम आदमी पार्टी ((आप)) की बैठक नेशनल बाडी मेंबर सुमेर सिंह सिद्धू ऑब्जर्वर पंजाब की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंजाब में पेश आ रहे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान प्रॉपर्टी टैक्स, निजीकरण, वैट टैक्स, अनधिकृत कॉलोनियों, प्लॉट होल्डरों पर लगाए जजिया टैक्स, किसानों व मजदूरों को पेश आ रहीं मुश्किलें, महिलाओं पर गुंडागर्दी, जिलास्तर पर मसले, विद्यार्थियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में तय किया गया कि रोपड़ में आम आदमी पार्टी का एक आरटीआई संबंधी पांच मेंबरी कमेटी का विंग स्थापित होगा। इस विंग की ड््यूटी होगी कि लोगों को आरटीआई के बारे में जागरूक करें। इसके अलावा मानव अधिकारों के बारे में १० मेंबरों का लीगल सेल होगा। बैठक में जिला कन्वीनर भाग सिंह मदान, स्टेट बाडी मेंबर कमल किशोर शर्मा, महासचिव मनजीत सिंह, गुरनाम सिंह लाडल, मनजीत सिंह, सुदीप विज, गुरमेल सिंह बाड़ा, सोहन सिंह, अमृत शुक्ला, गौरव शर्मा, हरीपाल, वरिंदर विक्की, जोगिंदरपाल शारदा, भूपिंदर सलोरा, रोहित अमित, अमनदीप सिंह, हरविंदर सिंह, कमलजीत सिंह, कुलदीप राय मौजूद थे।