पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से ताज में चाइनीज फूड फेस्टिवल शुरू

आज से ताज में चाइनीज फूड फेस्टिवल शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर चंडीगढ़
ईयर ऑफ रैट, हॉर्स, टाइगर, स्नेक, रैबिट और ड्रैगन...। यह सब फेयरी टेल के कैरेक्टर नहीं चाइनीज कैलेंडर का हिस्सा हंै। 30 जनवरी से चाइनीज न्यू ईयर की शुरूआत होती है और इस मौके पर ट्रेडिशनल फूड बनाया जाता है। फूड लवर्स के लिए यही फूड पेश कर रहा है होटल ताज। इसके शौकीन ‘ब्लैक लोटस’ रेस्त्रां में आज से शुरू हो रहे ‘चाइनीज फूड फेस्टिवल’ में क्या जायके लेकर आए हैं? इसकी जानकारी जीएम सुरिंदर सिंह ने बुधवार को दी। उनके मुताबिक फेस्ट में चाइनीज न्यू ईयर स्पेशल फूड तैयार करेंगे ताज के चाइनीज मास्टर शेफ यन ताई शी। यन ताई शी यहां कस्टमर्स को खाना बनाना भी सिखाएंगे। वे कहते हैं,‘फेस्ट के लिए खासतौर से चाइना से शेजवॉन, ब्लैक लोटस जैसे इंग्रीडिएंट्स और फिश, क्रैब, प्रॉन भी मंगाए हैं। ताकि चाइना के पारंपरिक जायकों को टेस्ट कराया जाए। हर दिन कस्टमर्स के लिए ‘लाइव डिमसम’ डेमोंस्ट्रेशन रखा गया है। जहां देखकर लोग इसे बनाना सीखेंगे। इसके लिए अलग से पैसे नहीं देने होंगे।



 चाइनीज फेस्ट में शेफ यन ताई शी लाइव डेमो भी देंगे। फोटो: जसविंदर सिंह

द्घशशस्र द्घद्गह्यह्ल

अगले महीने रेस्त्रां की कैफे शॉप का मैन्यू चेंज होगा। फूड को नई तरीके से डिस्प्ले किया जाएगा। साथ ही पहले से मौजूद मैन्यू में कुछ नई डिशेज जोड़ी जाएंगी।’

सुरिंदर सिंह, जीएम, होटल ताज-17

शेफ यन ताई शी की फेवरेट डिश डिजर्ट डार सैन हैं। फ्लैट नूडल्स को फ्राई कर निकालते हैं फिर उसे हनी के साथ टॉस कर परोसते हैं। इसके साथ वे चिकन हुनान स्टाइल, शेजवॉन सॉस से तैयार भिंडी और मशरूम के साथ ओएस्टर सॉस में तैयार फिश खाने की सलाह देते हैं।

इस फूड फेस्ट में मिलेगा

शेफ की प्लेट से

सूप: सी-फूड बीन कर्ड, वेजीटेबल टालूमिन और श्रिम्प्ड एंड सी-वीड एग ड्रॉप।



स्टार्टर: श्रेडेड पोटेटो शेजवॉन चिली ((वेज)), फ्रेगरेंट डक रोल, शान-तुंग रोस्ट चिकन ((नॉनवेज))।



डिमसम: मशरूम एंड कोरिअंडर, क्रैब एंड चिकन, वेजीटेबल डिमसम।



मेन-कोर्स : यांग चाओ राइस, बीजिंग स्टाइल हार्ड सेल चिली क्रैब, कुंग पाओ चिकन , कॉर्न विद पाइन नट।



डिजर्ट: डार सैन, डेट पैन केक, फिश पैनाकोटा और चॉकलेट बेक चीज केक।



सभी डिशेज अला कार्ट में हैं

कीमत 325 से 1925 रुपए के बीच है