- Hindi News
- सरकारी प्राइमरी स्कूल दरगाह शाह में कबड्डी मुकाबले की विजेता खिलाडिय़ों का सम्मान
सरकारी प्राइमरी स्कूल दरगाह शाह में कबड्डी मुकाबले की विजेता खिलाडिय़ों का सम्मान
भास्कर न्यूज - रोपड़
जिले के गांव दरगाह शाह के सरकारी प्राइमरी स्कूल में एसएसपी रवचरन सिंह बराड़ ने स्कूल में कबड्डी खिलाडिय़ों का सम्मान किया। इन अनदेखा की खिलाडिय़ों के सम्मान के लिए घाड़ क्लब व ग्राम पंचायत द्वारा यह सम्मान समागम रखा गया था। इस स्कूल की खिलाडिय़ों ने पिछले चार साल से जिलास्तर पर नेशनल कबड्डी के मुकाबले में पहला स्थान हासिल किया है। पिछले साल पंजाब भर से तीसरा स्थान हासिल किया था। इस साल भी इस स्कूल की पांच, हुसैनपुर स्कूल की एक तथा सरकारी प्राइमरी स्कूल भंगाला की दो खिलाडिय़ों की संयुक्त टीम ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह कबड्डी टीम अब २१ व २२ फरवरी को राज्यस्तरीय मुकाबले में भाग लेगी। इस मौके पर जिला पुलिस मुखी रवचरन सिंह बराड़ ने सरकारी प्राइमरी स्कूल दरगाह शाह की कबड्डी खिलाड़ी संदीप कौर कप्तान, रमनदीप कौर, निशा देवी, जमना देवी, आरती देवी, भंगाला स्कूल की खिलाड़ी हसनदीप कौर, जसविंदर कौर, हुसैनपुर स्कूल की प्रियंका, शिक्षक सुरिंदर कुमार व कमलजीत कौर तथा टीम के ट्रेनिंग कोच कुलदीप सिंह हुंदल को विशेष तौर पर सम्मानित किया। इसके अलावा नेशनल अवॉर्डी नरेश गौतम, अंतरराष्ट्रीय वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी जसबीर कौर, बाबा स्वर्न सिंह, शहीद भगत सिंह यूथ क्लब रोपड़ के अध्यक्ष कमलजीत सिंह बाबा, दीदार सिंह डैहर, जिले की राष्ट्रीय स्तर पर नाम चमकाने वाली खालसा स्कूल की तीन हैंडबॉल खिलाड़ी हरसुखमनजोत कौर व अर्शदीप कौर, पूजा रानी का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर घाड़ क्लब के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह गिल ने सभी का स्वागत किया और एनआरआई सभा रोपड़ के अध्यक्ष मेवा सिंह रामपुर ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर स्वर्न सिंह भंगू, मास्टर जगदीश सिंह हवेली, अमरजीत सिंह भुल्लर, गुरप्रीत सिंह सोहल, गांव के सरपंच जीत राम, प्रिं.कुलविंदर सिंह, रूपिंदर कौर, हरभजन सिंह मान, नंबरदार साधू राम, सरपंच नछतर सिंह, मेजर सिंह पुरखाली, गुरमुख सिंह पटवारी, बलविंदर सिंह मकड़ोना, गुरजीत सिंह, हरमीत सिंह बागवाली, गुरचरन सिंह फाटवां, सुदर्शन कुमार, सुनील कुमार मौजूद थे।