पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहली बार चंडीगढ़ में फ्लावर एक्सपो

पहली बार चंडीगढ़ में फ्लावर एक्सपो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर चंडीगढ़
किसान हॉर्टीकल्चर की बजाय हॉर्टी बिजनेस की रणनीति अपनाकर खुद के लिए मुनाफा कमाएं। इसी के प्रति उन्हें जागरुक करने के लिए 20 फरवरी से शहर में तीन दिन की फ्लोरीकल्चर एंड हॉर्टीकल्चर एग्जिबीशन शहर में ऑर्गनाइज की जा रही है। इसमें 190 से भी ज्यादा नेशनल और इंटरनेशनल प्रोसेसिंग कंपनियां अपनी एक्सपर्टाइज और प्रोडक्ट डिस्पले करेंगी। बुधवार को होटल शिवालिक व्यू में ऑर्गनाइज एक मीडिया इंटरेक्शन में ऑर्गनाइजर, इंडियन फ्लॉवर्स एंड ऑर्नामेंटल प्लांट्स वेल्फेयर एसोसिएशन((आईफ्लोरा)) के प्रेसिडेंट एस जफर नकवी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 6वां हॉर्टी और 9वां फ्लोरा एक्सपो चंडीगढ़ में इसलिए लाया जा रहा है क्योंकि यहां इसकी जरूरत दिखती है। यहां के लोग न केवल फ्लावर्स के बारे में जागरूक हैं बल्कि इस तरह के इवेंट करने में बहुत आगे भी हैं। नकवी के मुताबिक इस एक्सपो में न सिर्फ पारंपरिक फूल और गार्डनिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को साथ लाया जाएगा, बल्कि होम सेंटर्स, सुपरमार्केट, डिपार्टमेंटल स्टोर्स और इंटीरियर शॉप्स जैसी बड़ी इंडस्ट्री के रिटेलर्स के लिए कई खरीदारों को एक जगह लाया जाएगा। चंडीगढ़ बेस्ड फार्मर और फूलों के होलसेलर गुरप्रीत सिंह कंग भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में 1000 से 1500 फ्लावर प्रोड्यूसर हैं।



इसलिए एक्सपो है खास

ञ्चहॉर्टीकल्चर से हॉर्टी बिजनेस बनाने के लिए किसानों को जागरूक करना, एक्सपो का मकसद

ञ्च17 देशों की प्रोसेसिंग टेक्नीक्स और प्रोडक्ट्स होंगे डिस्पले

ञ्चखासतौर से आलू उत्पादन के लिए नीदरलैंड्स लाएगा प्रोसेसिंग में इस्तेमाल होने वाली लेटेस्ट टेक्नीक। क्योंकि आलू का सबसे ज्यादा उत्पादन चंडीगढ़ के पड़ोसी राज्यों में ही होता है।

20 फरवरी से ‘फ्लोरीकल्चर एंड हॉर्टीकल्चर एग्जिबीशन चंडीगढ़ में जाफर नकवी ने दी जानकारी

द्घद्यश2द्गह्म् द्ग3श्चश