नशे में धुत लड़के ने महिला को छेड़ा
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
ऑटो से घर जा रही एक महिला के साथ ऑटो में सवार युवक ने पहले छेड़छाड़ की। महिला के मना करने पर बदमाश ने महिला को थप्पड़ मार दिया। मामले में सेक्टर 39 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के मुताबिक सेक्टर-38 में रहने वाली एक महिला जीरकपुर में प्राइवेट नौैकरी करती है। वह मंगलवार रात घर से सेक्टर-23 दवा लेने के लिए जा रही थी। महिला ने सेक्टर 38-25 लाइट प्वाइंट से ऑटो किया। इसके बाद सेक्टर 25-24-37-38 चौक से नशे में धुत एक लड़का ऑटो में बैठा। महिला के मुताबिक ऑटो के चलने के साथ ही उसने शारीरिक छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के मना करने पर भी वह नहीं माना और बतरा थिएटर के सामने लड़के ने महिला को थप्पड़ मार दिया और हाथ मोड़ दिया। महिला ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।