पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हथियार से किया हमला

हथियार से किया हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने एक १२वीं के स्टूडेंट के पिता पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। वारदात के बाद घायल को इलाज के लिए जीएमसीएच 32 भर्ती करवाया गया जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। मामले में सेक्टर 31 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक हल्लोमाजरा का रहने वाला हर बहादुर अपने बेटे के साथ जा रहा था। घटना 13-14 दिसम्बर की रात की है जब हरक बहादुर अपने बेटे लाल बहादुर के के साथ घर आ रहे थे। इस दौरान उन्हें दो लड़कों ने घेर लिया और उनपर नुकीली चीज से हमला कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गए। घायल को जीएमसीएच 32 से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया।