पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएचबी फेडरेशन ने फिर आंदोलन की दी चेतावनी

सीएचबी फेडरेशन ने फिर आंदोलन की दी चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड से मिली राहत से सीएचबी रेजिडेंट वेलफेयर फेडरेशन संतुष्ट नहीं है। फेडरेशन ने कहा है कि सिर्फ इंस्पेक्शन न करवाने के फैसले से लोगों की दिक्कतें दूर नहीं हुईं। फेडरेशन ने चेताया है कि प्रशासन ने एक महीने के अंदर उनकी सभी
मांगें पूरी नहीं की तो बड़े स्तर पर फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। हर सेक्टर में रैली निकाली जाएगी।
गौरतलब है कि बोर्ड ने लोगों की मांग स्वीकार करते हुए बिना इंस्पेक्शन मकानों की ट्रांसफर करने की इजाजत दे दी है। इससे करीब 8000 लोगों को फायदा हुआ है। लेकिन सबसे बड़ी मांग नीड बेस्ड चेंजेस को रेगुलर करने है। इस पर सिर्फ कमेटी गठित कर दी गई। फेडरेशन के सेक्रेटरी रजत के मुताबिक कमेटी को तय समय में फैसला देना चाहिए। फेडरेशन के चेयरमैन निर्मल दत्त के मुताबिक टेनामेंट्स कॉलोनी में रहने वाले लोगों के लिए कुछ नहीं किया गया, जबकि यह लोग पिछले काफी समय से अपने घरों का मालिकाना हक मांग रहे हैं। पांच साल के लॉक इन पीरियड को पूरी तरह से खत्म किया जाना चाहिए और पहले की तरह ही बिना किसी रुकावट के लोगों के मकान ट्रांसफर किए जाने चाहिए।