- Hindi News
- हमला और डकैती के पांच आरोपियों को २ साल कैद
हमला और डकैती के पांच आरोपियों को २ साल कैद
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
राहगीर पर हमला कर लूटने के मामले में जिला अदालत ने पांच आरोपियों को दो साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने मोहम्मद वसीम, अनिल, फूल चंद, राजकुमार और अजय को आम्र्स एक्ट और डकैती की धारा के तहत दो साल कैद की सजा सुनाई है और सभी आरोपियों पर सजा के अतिरिक्त २००० रुपए जुर्माना भी किया है। मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद वसीम हत्या के प्रयास के तहत एक साल की अतिरिक्त सजा भी सुनाई गई है। मामला मई 2013 का है।