- Hindi News
- 2013 में 31 हजार से ज्यादा विदेशी मेहमान पहुंचे चंडीगढ़
2013 में 31 हजार से ज्यादा विदेशी मेहमान पहुंचे चंडीगढ़
चंडीगढ़। बीते वर्ष 31 हजार से ज्यादा विदेशी मेहमान चंडीगढ़ घूमने आए। प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2013 से अक्टूबर 2013 तक ही डोमेस्टिक और विदेशी कुल 802598 पर्यटक चंडीगढ़ में घूमने आए। वहीं वर्ष 2012 में 958719 पर्यटक चंडीगढ़ आए थे। जिनमें से डोमेस्टिक विजिटर्स 9,24,589 थे जबकि 34130 विदेशी। इस साल डोमेस्टिक विजिटर्स 770673 आए और विदेशी 31925 आए।