पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टैंडर्डाइजेशन का महत्व बताया

स्टैंडर्डाइजेशन का महत्व बताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड ((बीआईएस)) की ओर से बुधवार को यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ((यूआईईटी)) के स्टूडेंट्स को स्टैंडर्डाइजेशन ((मानकों)) के बारे में जागरूक किया। यूआईईटी की डायरेक्टर डॉ. रेणु विज ने जागरूकता कैंप का उद्घाटन करते हुए स्टूडेंट्स को स्टैंडर्डाइजेशन के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं को मानकता के महत्व के बारे में पता होना चाहिए, क्योंकि भविष्य में उन्हीं में से कोई बड़ा उद्योगपति बन सकता है। बीआईएस की साइंटिस्ट अशोक नरूला ने बताया कि भारत में बीआईएस की नेशनल स्टैंडर्ड बॉडी ने 19000 से अधिक मानक तय कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि बीआईएस इंजीनियरिंग कॉलेजज में जागरूकता प्रोग्राम आयोजित कर रही है।