पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक सवार ने एएसआई को टक्कर मारी

बाइक सवार ने एएसआई को टक्कर मारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
एक तेज रफ्तार बुलेट चालक की टक्कर से स्कूटर सवार एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार रात सेक्टर 52-53 डिवाइडिंग रोड पर सेक्टर 34 थाने में तैनात एएसआई सोहन सिंह को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। एएसआई को पीजीआई में वेंटीलेटर पर रखा गया है। पुलिस चौकी सेक्टर 61 इंचार्ज एसआई देसराज ने बताया कि एएसआई को टक्कर मारने वाले चालक की पहचान कर केस दर्ज किया जाएगा। पीसीआरकर्मी ओंकार, कांस्टेबल मनमोहन और प्रदीप ने अपनी फस्ट एड ट्रेनिंग से एएसआई का प्राथमिक इलाज किया। उनके मुताबिक एएसआई की सांस रूकी देख वे उनकी छाती पुश कर रहे थे।