पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनआईसी रोपड़ ने तैयार किया है यह सॉफ्टवेयर

एनआईसी रोपड़ ने तैयार किया है यह सॉफ्टवेयर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोपड़ के नेशनल इन्फ्रॉमेटिक सेंटर ((एनआईसी)) ने इस सिस्टम को करीब चार माह की मेहनत के बाद तैयार किया है। उल्लेखनीय है कि डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल जोकि खुद मैकेनिकल इंजीनियर हैं, को आइडिया आया कि ऐसा सिस्टम तैयार किया जाए, जिससे ब्लड बैंक का काम आसान हो और किसी भी ब्लड बैंक में ब्लड स्टॉक ऑन लाइन देखा जा सके। यही नहीं, तैयार किए गए सॉफ्टवेयर के मुताबिक कामकाज में कई फायदे मिल रहे हैं। इसमें प्रमुख रूप से कैंप मैनेजमेंट, ब्लड क्लेक्शन मैनेजमेंट, ब्लड रजिस्ट्रेशन एंड ईशू, ब्लड डिस्कॉर्डिंग, रिकॉर्ड तथा ब्लड ट्रांसफर एंड रिसीविंग की व्यवस्था शामिल है। यही नहीं, रक्तदानियों, ब्लड डोनेशन कैंपों तथा ब्लड का ब्यौरा एकत्र हो जाएगा, जो काफी मददगार साबित होगा। इसके अलावा सभी जिले आपस में एक दूसरे के ब्लड बैंक में ब्लड की उपलब्धता को देख पाएंगे और जरूरत के मुताबिक आदान-प्रदान भी कर सकेंगे। और तो और लोग भी ब्लड की उपलब्धता वेबसाइट पर देख सकेंगे।