- Hindi News
- मोहल्ला माता रानी से निकालेंगे शोभा यात्रा
मोहल्ला माता रानी से निकालेंगे शोभा यात्रा
मोहल्ला माता रानी से निकालेंगे शोभा यात्रा
रोपड़ - मोहल्ला माता रानी निवासियों की बैठक में महाशिवरात्रि के मौके पर शोभा यात्रा निकालने संबंधी रूपरेखा तैयार की गई और २५ फरवरी को सुबह छह बजे भोले नाथ की बारात का स्वागत करने संबंधी चर्चा की गई। इस मौके पर मिठाई व पकौड़े आदि बांटे जाएंगे। इसी दिन दोपहर १२ बजे लंगर लगाया जाएगा व दो बजे सम्मान समारोह होगा। इसमें विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। शोभा यात्रा दोपहर बाद तीन बजे मोहल्ला माता रानी से शुरू होगी। २७ फरवरी को शाम आठ बजे से दस बजे तक ‘एक शाम भोले के नाम’ चौकी करवाई जाएगी। इस बैठक में राजन बब्बर, वसंत कुमार, सुभाष वर्मा, मिंटू, मनी कक्कड़, कांता, परमजीत, चीकू, प्रकाश, अशोक सहित कई लोग मौजूद थे।