- Hindi News
- सड़क दुर्घटना में लेबरफैड के एमडी शाहपुर घायल
सड़क दुर्घटना में लेबरफैड के एमडी शाहपुर घायल
सड़क दुर्घटना में लेबरफैड के एमडी शाहपुर घायल
मोहाली/कुराली - लेबरफैड पंजाब के एमडी एवं यूथ अकाली दल के उपाध्यक्ष नाजर सिंह शाहपुर बुधवार सुबह नेशनल हाईवे 21 खरड़ रोपड मार्ग पर स्थित गांव चकला के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। वह दिल्ली से अपनी बहन व बहनोई को अपनी लालबत्ती टाटा सफारी गाडी में लेकर आनंदपुर साहब अपने घर जा रहे थे। तीनों को चोटें लगी हैं लेकिन सभी को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। रूपनगर मार्ग गांव चकला के समीप यह दुर्घटना उस समय हुई जब दिल्ली से आ रही एक टाटा सफारी गाडी नंबर ((पीबी65 टी 0050)) अचानक बेकाबू होकर सडक के मध्य बने डिवाइडर के साथ टकराकर पल्ट गई। दुर्घटना के बाद गाडी काफी दूरी तक सडक को रगड़ती हुई गई। इस कारण गाड़ी को काफी नुकसान हुआ। गाड़ी में सवार यूथ अकाली नेता नाजर सिंह शाहपुर और उनके दो करीबी रिश्तेदारों को मामूली चोटें लगीं। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान अकाली नेता किरणबीर सिंह कंग भी मौके पर पहुंच गए।