पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लंबी में ९ फरवरी को पससफ का धरना

लंबी में ९ फरवरी को पससफ का धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंबी में ९ फरवरी को पससफ का धरना
रोपड़ - पंजाब सुबॉर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह इंटक तथा जिला कन्वीनर शिव लाल पामा ने ९ फरवरी को समूह मुलाजिमों को मुख्यमंत्री पंजाब के हलका लंबी में होने वाले धरने-प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि ९ फरवरी को लंबी में होने वाले रोष प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मुलाजिम शामिल होंगे। शिक्षा विभाग के दर्जा चार कर्मचारी यूनियन इंटक के जिलाध्यक्ष दलीप सिंह सैनी व चेयरमैन बिक्रम सिंह ने विभाग में कार्यरत दर्जा चार, मिड डे मील, पार्ट टाइम, पीटीए फंड मुलाजिमों को ९ फरवरी को छुट्टी लेकर इस धरने में शामिल होने की अपील की है ताकि मांगों को पूरा करवाया जा सके।