- Hindi News
- मास्टर एथलेटिक्स में चंडीगढ़ की 57 सदस्यीय टीम लेगी हिस्सा
मास्टर एथलेटिक्स में चंडीगढ़ की 57 सदस्यीय टीम लेगी हिस्सा
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
34वीं मास्टर्स नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चंडीगढ़ की 57 सदस्यीय टीम अपनी चुनौती पेश करेगी। चंडीगढ़ स्टेट वेटरन एथलेटिक्स एसोसिएशन ने खिलाडिय़ों की सूची जारी कर दी है। यह चैंपियनशिप बेंगलुरू में 6 से 9 फरवरी तक आयोजित होगी।
चंडीगढ़ की टीम में 5 वुमन एथलीट्स शामिल हैं, जबकि 52 मेन एथलीट्स। वुमंस कैटेगरी की 35+ कैटेगरी में निशा बिंदल और अक्षी हैं, जबकि 40+ में अमरजीत कौर, बलवीर कौर और सरोज रानी। इसके अलावा मेंस टीम में शामिल एथलीट्स के नाम इस प्रकार हैं- 30+ में बलवीर सिंह। 35+ में अमरिंदर सिंह, गजेंद्र सिंह और विजय पाल। 40+ में बूटा सिंह, अशोक कुमार, मनजीत सिंह, संतोख सिंह और अमनदीप सिंह चहल। 45+ में दविंदर बाबू, जसविंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, सतनाम सिंह, गोपाल के शर्मा, हरबंस सिंह। 50+ में राकेश कुमार, भुपिंदर सिंह और गुरमिंदर सिंह। 55+ में परमजीत सिंह, बलविंदर सिंह, जतिंदर पाल, हरमीत सिंह, मंगत राम, हरजिंदर बल, मनजीत सिंह, सुरिंदर पाल। 60+ में जसपाल सिंह, अमरीक सिंह, केदार नाथ, अमरीक सिंह खालसा, सदा राम, जागीर सिंह, तलविंदर सिंह, रविंदर सिंह और सुखदेव सिंह। 65+ में सुरिंदर सिंह, महिंदर सिंह, एमएस खान, प्रदुमन सिंह और गुरदयाल सिंह सैनी। 70+ में एसएस परमार, पीएस शाही, मुख्तयार सिंह और बूटा सिंह। 75+ में आत्मा सिंह, नरिंदर सिंह और सुरिंदर सिंह।