मंत्री सु\"ाा सिंह की पेशी ५ फरवरी को
मोहाली - आय से अधिक संपत्ति बनाने के विजिलेंस केस को लेकर पूर्व कृषि मंत्री सु\\\"ाा सिंह लंगाह बुधवार को मोहाली कोर्ट में पेश हुए। मामले में फंसे अन्य आरोपी भी एडिश्नल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज दिलबाग सिंह जोहल की कोर्ट में पेश हुए। केस की कोई सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने मामले की कार्रवाई करते हुए केस की अगली सुनवाई ५ फरवरी की तय कर दी। जत्थेदार लंगाह पर कांग्रेस सरकार के दौरान विजिलेंस की टीम ने २००३ में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में केस दर्ज किया था।