- Hindi News
- बिना परमिशन छीना ने पार्क में लगवाया टेंट
बिना परमिशन छीना ने पार्क में लगवाया टेंट
मनोज जोशी - मोहाली
फेज-5 में स्थित ग्रीन फिल्ड स्कूल के साथ बनी गमाडा की ग्रीन बेल्ट कम पार्क में टेंट लगाया गया था।
जब इस टेंट को लेकर पता किया गया तो पता चला कि पार्क के साथ पंजाब पुलिस के डीआईजी ((प्रोविजनस)) एमएस छीना की कोठी है और उनकी बेटी की शादी के लिए लेडी संगीत का आयोजन किया गया है। इसको लेकर सुबह से ही पार्क में सामान रखा जा रहा था। डीआईजी के फंक्शन के चलते आसपास के लोगों को भी दिक्कत आ रही थी। इस पार्क से होकर लोग मार्केट के लिए जाते हैं और बुजुर्ग सैर करते हैं।
पार्क में 50 मीटर एरिया में लगाया टेंट : आयोजन को लेकर पार्क के करीब 50 मीटर एरिया में टेंट लगाए गए थे और पार्क के बीचों-बीच कुॢसयां व टेबल रखे हुए थे। पूरे काम की निगरानी पुलिसकर्मी कर रहे थे। इसके अलावा डीआईजी की कोठी पार्क के साथ सटी हुई है। उन्होंने एक परमानेंट गेट पार्क की ओर निकाला हुआ है। अपनी कोठी के आगे के एरिया में उन्होंने पार्क को अपने तरीके से बनाया हुआ है ताकि आने वाले लोगों से पार्क में बैठने पर उनको कोई परेशानी न हो।
मैं खुद करता हूं पार्क मेन्टेन: डीआईजी : डीआईजी एमएस छीना से जब गमाडा की ग्रीन बेल्ट कम पार्क में कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की शादी को लेकर एक छोटा सा कार्यक्रम किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर गमाडा से परमिशन ली गई है। जब उनको बताया गया कि गमाडा पार्क में किसी भी प्रकार के कार्यक्रम की कोई परमिशन नहीं देता है तो उन्होंने कहा कि नहीं परमिशन ली गई है। साथ ही यह भी कहा कि आम लोग भी पार्कों में कार्यक्रम करते हैं। जब उनसे इस बात के बारे पूछा गया कि वह खुद ऑफिसर हैं और उन्हें आम आदमी से कम्पेयर नहीं करना चाहिए तो उन्होंने कहा कि वह पार्क को खुद मेनटेन करते हैं।