लोहा-मिट्टी संग्रह अभियान शुरू
डेराबस्सी - भाजपा की डेराबस्सी इकाई ने ब्लॉक के आधा दर्जन गांवों में लोहा मिट्टी संग्रह अभियान चलाया। गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की बनने वाली १८२ मीटर ऊंची प्रतिमा के लिए इस अभियाान की शुरुआत भाजपा के जिला प्रधान सुखविंदर गोल्डी ने की। भाजपा के जिला उपप्रधान मुकेश गांधी व मंडल प्रधान अतुल कौशल समेत पार्टी नेताओं ने गांव के गुरुद्वारा साहिब से मिट्टी संग्रह कर बोतल में भरी तथा गांव से एक कृषि उपकरण का सौ ग्राम लोहा टुकड़ा भी एकत्र किया। एक पर्फोमा भरकर गांव सरपंचों समेत आम लोगों के एक फार्म पर हस्ताक्षर भी लिए जा रहे हैं। मुकेश गांधी के अनुसार जिले के ३८० गांवों से मिट्टी व लोहा एकत्र किया जाएगा ।