रिश्वत केस में एसआई के हुए क्रॉस बयान
मोहाली. पिछले साल १० जुलाई को विजिलेंस ब्यूरो द्वारा १० हजार रुपए रिश्वत मामले में गिरफ्तार किए गए एएसआई कुंवर जसविंदरपाल सिंह मामले को लेकर बुधवार को एडिश्नल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज दिलबाग सिंह जोहल की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में शिकायतकर्ता रजिंदर सिंह और केस में फंसे एएसआई व अन्य आरोपी भी अपने वकील के साथ कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के दौरान कोर्ट में आरोपियों के वकील के जरिए क्रॉस कम्प्लेंट हुई। आरोपियों के बचाव में वकील ने शिकायतकर्ता से रजिंदर सिंह से घटना के बारे में सवाल जवाब किए। बचाव में वकील ने कहा कि रिश्वत लेते समय सीसीटीवी कैमरे फुटेज में एएसआई कुंवर जसविंदरपाल सिंह नहीं थे। शिकायतकर्ता ने कोर्ट में बताया कि मौके के एसएचओ ने खुद माना था कि इस रिश्वत केस में एएसआई शामिल था। कोर्ट ने अगली सुनवाई १२ फरवरी की तय कर दी।
यह है सीडी में: जो सीडी राजिदंर सिंह ने पेश की थी उसमें 9 जुलाई की शाम राजिदंर की शॉप में हेडकांस्टेबल अवतार सिंह, गुरप्रीत व सादे कपड़ों में सर्वजीत सिंह सरवा और गुरविंदर सिंह उर्फ काला घुसते हैं।