- Hindi News
- डीसी के आदेश के बाद बदले ५ पटवारी: तहसीलदार
डीसी के आदेश के बाद बदले ५ पटवारी: तहसीलदार
तहसीलदार हरी लाल नफरी ने बताया कि जिस दिन से पटवारी हड़ताल पर हैं, उस दिन से प्रमाण पत्र नंबरदार की तस्दीक, भार मुक्त प्रमाणपत्र जमाबंदी को देख कर जारी किए जा रहे हैं। हरविंदर सिंह पटवारी खरड़ तहसील में नहीं है। इसका पहले डिप्टी कमीशनर ने डेराबस्सी तहसील में तबादला कर दिया था जिसे बाद में रद्द कर दिया था, लेकिन हरविंदर सिंह पटवारी ने आज तक तहसील खरड़ में अपनी हाजिरी रिपोर्ट नहीं दी। कल पांच पटवारियों के तबादले डीसी मोहाली ने लोक हितों को देखते हुए किए हैं। इन तबादलों का अधिकार डीसी के पास ही है तथा उनका इन तबादलों से कोई लेना देना नहीं है।