पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटवारियों ने तहसीलदार का पुतला फूंका

पटवारियों ने तहसीलदार का पुतला फूंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - खरड़
दी रैवेन्यू पटवार यूनियन जिला मोहाली के समूह पटवारियों ने आज तहसील कॉम्प्लेक्स खरड़ में तहसीलदार खरड़ तथा सरकार के अडिय़ल रैवेये के विरोध में रोष प्रदर्शन करते हुए तहसील कॉम्प्लेक्स के गेट पर पुतला जलाया। इस अवसर पर पटवारियों ने डिप्टी कमिश्नर, वित्त कमिश्नर माल पंजाब सरकार और तहसीलदार खरड़ के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पटवारियों ने एसडीएम कार्यालय तथा तहसील कॉम्प्लेक्स में पुतलानुमा अर्थी को घुमाया और कुछ समय के लिए खरड़-चंडीगढ़ मार्ग पर पहुंच कर नारेबाजी की। इस अवसर पर अमरीक सिंह उप प्रधान, कानूनगो कुल संघ हिंद,पलविंदर सिंह प्रधान जिला पटियाला,हरी सिंह उप प्रधान पटवार यूनियन पंजाब तथा गुरनाम सिंह जिला प्रधान रोपड़ समेत यूनियन के अन्य नेताओं ने सरकार तथा प्रशासन के अडिय़ल रवैये की निंदा करते हुए मांग की कि तहसीलदार खरड़ के अधीन तहसील खरड़ का कोई भी पटवारी काम नहीं करेगा। इस अवसर पर यूनियन के नेताओं ने बदले की भावना से किए गए खरड़ तहसील के पांच पटवारियों के तबादले रद्द करने की भी मांग की। इस बारे मे जब तहसीलदार खरड़ हरी लाल नफरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि डीसी के आदेशों पर डीए, 30 प्रतिशत बकाया तथा दस दिनों का रूका हुआ वेतन कर्मचारियों को दे दिया गया है। घडुआं कानूनगो सर्कल के पटवारी उनसे इंतकाल करवा रहे हैं तथा आटा दाल स्कीम के फॉर्म भी तस्दीक किए जा रहे हैं।