पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षेत्र की समस्याओं का ज्ञापन फरवरी में पद यात्रा करके गवर्नर को सौंपेगा मंच

क्षेत्र की समस्याओं का ज्ञापन फरवरी में पद यात्रा करके गवर्नर को सौंपेगा मंच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पिंजौर
हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की हुड्डा सरकार को सत्ता संभाले करीब 10 वर्ष होने को हैं, लेकिन सरकार ने कालका हलका व शिवालिक क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को निपटाने या फिर क्षेत्र को जो मूलभूत सुविधाए मिलनी चाहिए थी उसे नहीं दी। क्षेत्र के विकास के मुद्दे शिवालिक विकास मंच जो कई सालों से उठा रहा था, उसे आज क्षेत्र के कांग्रेसी नेता ही चुनाव नजदीक आने के कारण उस पर मोहर लगाकर उठाने लगे हैं। जबकि प्रदेश में हुड्डा सरकार के इतने लंबे कार्यकाल में उन्होंने इसे उठाकर पूरा करवाने का कोई प्रयास नहीं किया। यह बात बुधवार को शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष एडवोकेट विजय बसंल ने पिंजौर गार्डन में एक पत्रकार वार्ता में कही बसंल ने कहा कि मंच द्वारा क्षेत्र के लिए उठाई गई मांग व विकास के मुद्दों में सच्चाई नजर आने के कारण अब कांग्रेस के नेता ही इस पर मोहर लगाकर वोटों की राजनीति के लिए इसका इस्तेमाल करके लोगों को गुमराह करने में लग गए हैं। जबकि शिवालिक विकास मंच ने 2008 से शिवालिक विकास बोर्ड का सिंचाई एवं पेयजल, नलकूपों व संपर्क मार्गों के लिए अनुदान बंद कर दिया। एचएमटी फैक्टरी के कर्मचारी 1992 के वेतनमान पर कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों को 9 माह से वेतन भी नहीं मिला। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनका बकाया तथा ट्रैक्टर प्लांट के पैकेज का भी लाभ नहीं मिला, हरियाणा सरकार ने एचएमटी के कर्मचारियो की बुढ़ापा पैंशन भी बंद कर दी इन मुद्दों पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा को कई बार ज्ञापन पत्र दिए परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई।
एचएमटी पिंजौर में करीब 400 एकड़ खाली जमीन में कोई उद्योग लगवाने में तथा रेलवे वर्कशाप एवं रेलवे कॉलोनी कालका की जर्जर हालत को सुधारने तथा शिवालिक क्षेत्र में विश्वविद्यालय एवं तकनीकि संस्थान खुलवाने, मोरनी को पहाड़ी क्षेत्र, 1952 पेरीफेरी एक्ट समाप्त करवाने जैसी मांगों को पूरा करने में केन्द्र व राज्य सरकार पूर्णत असफल रही। बसंल ने कहा कि 2009 के लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं कुमारी शैलजा ने जिला पंचकूला को हिमाचल प्रदेश की तरह ओद्योगिक पैकेज दिलवाने का झूठा वादा किया था जबकि हाल ही में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड को औद्योगिक पैकेज 2017 तक कर दिया है। राष्ट्रीय स्तर का एम्स हाई टैक अस्पताल भी झच्जर में खोला गया।
हरियाणा राच्य एवं केंद्र की कांग्रेस सरकारों के भेदभाव रवैये के कारण शिवालिक क्षेत्र नौकरियों, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विकास कार्यों में पिछड़ गया है। बंसल ने सीएम हुड्डा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होने सभी विकास कार्य केवल रोहतक में ही करवाए है। 30 अगस्त 2012 को शिवालिक विकास बोर्ड की वार्षिक बैठक में हरियाणा सरकार ने कहा था कि शिवालिक क्षेत्र में विकास कार्यों पर 2800 करोड़ रुपए खर्च किया जा चुका है।

एडवोकेट विजय बंसल।