पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग को किया अगवा

नाबालिग को किया अगवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज: जीरकपुर
बलटाना पुलिस ने चंडीगढ के गांव दड़वा के एक निवासी की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अगवा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस मामले के जांच अधिकारी बलटाना चौकी प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि गांव दड़वा के निवासी लाल सिंह की 17 वर्षीय लड़की उसके पडोस मे रहने वाले बूटन नामक बिहार मूल के एक व्यक्ति के पास काम करती थी। कुछ समय बाद बूटन दड़वा से अपना मकान छोडकर डेराबस्सी रहने लग गया। लाल सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत मे आरोप लगाया कि बूटन उसकी लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
...इधर एक और नाबालिग गुम
जीरकपुर. नेपाल के रहने वाले बुजलाल एशोसिऐट्स इंडिया के बैकसाइड में रहते हैं। उन्होंने पुलिस अपनी १५ साल की बच्ची के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई है। बुजलाल ने बताया कि गायब लड़की सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्लास ९ में पढ़ती है। वह २७ जनवरी ११ बजे स्कूल के लिए गई थी। जो वापिस नहीं आई है। लड़की को ढूंढने पर पता चला कि उसे विनोद कुमार और गलिंदर कुमार नाम के युवक बहलाकर नेपाल ले गए और वहां से कॉल कर लड़की के साथ होने की बात कही।